हल्द्वानी। शहर के बरेली रोड की रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्ïलील वीडियो भी बना लिया और अब ब्लैक मेल करने लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक बरेली रोड की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस में तहरीर दी है कि उसके पति श्रमिक हैं। वह घर पर चार साल की बेटी के साथ रहती है। कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी तो नई बस्ती वार्ड 27 का रहने वाला राहुल सागर उसके घर में घुस आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्ïलील वीडियो भी बना लिया। अब उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा है और संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Comment