हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की बहन ने हत्या का आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लोधी रोड स्थित हनुमान मंदिर निवासी ज्योति शर्मा (40) ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर दिल्ली निवासी अमित के साथ रेस्टोरेंट चलाती थीं। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। मंगलवार देर शाम ज्योति और अमित दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए निकले। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तडक़े तीन बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए।
पंतनगर सीओ डीआर वर्मा के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और बताया कि उसे तुरंत डॉक्टर की जरूरत है। उसके साथ आई महिला बेहोश हो गई है। यह सुनकर होटल कर्मचारी दहशत में आ गए। उन्होंने 108 पर फोन किया। ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।







Leave a Comment