Uttarakhand DIPR
rape case

सुपरवाइजर ने महिला गार्ड का किया रेप, इलाज के दौरान महिला गार्ड ने तोड़ा दम

गाजियाबाद। गाजियाबाद की क्रांसिंग रिपब्लिक टाउनशिप की हाईराइज बिल्ंिडग में तैनात महिला गार्ड के साथ रविवार को सुपरवाइजर ने अपने ऑफिस में बलात्कार कर दिया। महिला गार्ड को बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे उसे दिल्ïली के एक सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान महिला गार्ड ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को सामने आई थी। आरोप है कि सुपरवाइजर अजय कुमार ने ऊंची इमारत के अपने ऑफिस में महिला गार्ड के साथ रेप किया। महिला की बाद में तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला गौतमबुद्ध नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल से उसे दिल्ïली के एक सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान महिला गार्ड ने दम तोड़ दिया। महिला गार्ड की चचेरी बहन ने सुपरवाइजर पर गैंगपेर का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दो अज्ञात लोगो का नाम लिया गया था। निजी अस्पताल में मजिस्टे्रट के सामने उसके बयान दर्ज कराए गए थे। जिसमें उसने मजिस्टे्रट को लिखित रूप में अपना बयान दिया और अपने सुपरवाइजर का नाम लिया था। डीसीपी ने कहा कि आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top