चमोली। आपदाएं उत्तराखंड का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। दून घाटी में आई आपदा के दूसरे दिन चमोली में बादल फट गया। यहां नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण छह मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही सात लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है।
चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नंदानगर के कुंत्री लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
दून घाटी में आई आपदा में लापता हुए पांच और लोगों के शव मिले हैं। इनमें तीन शव देहरादून में और दो शव सहारनपुर के मिर्जापुर यमुना नदी में मिले हैं। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। जबकिए 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं।







Leave a Comment