नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को 94 साल में निधन हो गया है। आज सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांसे लीं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक छा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ïली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ-साथ अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मल्होत्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ संघ से निकलकर जनसंघ से भाजपा तक का सफर तय किया। मल्होत्रा का जन्म तीन दिसंबर 1931 में लाहौर में हुआ था। वे सात भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थ। मल्होत्रा वर्ष 1972 से 75 तक जनसंघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रहे और दो बार 1977-80 व 1980-84 तक दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
मल्होत्रा का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। केदारनाथ साहनी और मदनलाल खुराना जैसे दिग्गज नेताओं के साथ कई वर्षों तक उन्होंने काम किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हराया था
1999 लोकसभा चुनाव में साउथ दिल्ली सीट से उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराया था। मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 2004 लोकसभा चुनाव में मल्होत्रा दिल्ली के एकमात्र ऐसे भाजपा उम्मीदवार थे, जिन्होंने अपनी सीट को बचाकर रखा। उनका करियर बेदाग और साफ छवि वाले नेता का रहा।


Leave a Comment