Uttarakhand DIPR
02

संस्कार भारती का ‘वन विहार’ कार्यक्रम, सांस्कृतिक समृद्धि, परिवार प्रबोधन और सामूहिक सहभागिता का दिया संदेश

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। संस्कार भारती द्वारा की ओर से दिल्ली के पल्ला गाँव में ‘वन विहार’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय कला एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण हेतु कार्यरत संस्था संस्कार भारती ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक समृद्धि, परिवार प्रबोधन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्कार भारती उत्तर क्षेत्र प्रमुख विजय जी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

01

कार्यक्रम का शुभारंभ संजय प्रभाकर के ध्येय गीत एवं भजन प्रस्तुति के साथ हुआ जिसने वातावरण को आध्यात्मिक स्वर प्रदान किया। प्रतिभावान बालिकाओं – चाहत, अनहद, तुलसी एवं आरोही भट्ट ने क्रमश: गायन और कथक नृत्य द्वारा अपनी बाल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद साहित्य कला परिषद्, संस्कृति मंत्रालय दिल्ली के कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

03

इस अवसर पर बच्चो में भारतीय संस्कृति एवं परिवेश के विषय के सन्दर्भ एवं जानकारी बढ़ाने हेतु प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गयी जिसमें बच्चो ने बढ़चढक़र भाग लिया । कार्यक्रम मेंमातृशक्ति-रेखा, रूपा, आरती, अंश तथा अन्य महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की महत्ता को प्रभावी रूप से उजागर किया। हास्य कवि दीपक सैनी ने अपनी रचनाओं से सभी को खूब आनंदित किया।

05

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में उत्तर क्षेत्र प्रमुख विजय जी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया, जिसमें भारतीय परिवार व्यवस्था, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ जिसने सभी के मन में राष्ट्रीय भावना का उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त के सभी पदाधिकारी व अनेक प्रतिष्ठित लेखक-कवि, समाजधर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

06

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top