Neem karori jpg

बाबा नीम करौरी महाराज के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। बाबा नीम करौरी महाराज के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘महान संत नीब करौरी महाराज’ का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने किया। नरेन्द्र वर्मा लिखित इस पुस्तक का प्रकाशन प्रतिमा प्रकाशन ने किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भारत आध्यात्मिक संतों और ऋषियों की भूमि है। नीम करौरी बाबा भी ऐसे ही महान संत थे। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी के पास जो भी भक्त आता वह उनसे राम-राम जपने का आग्रह करते थे। इससे समझा जा सकता हैं कि भगवान राम सदियों से भारत के संतों और ऋषियों के सबसे बड़े अराध्य देव रहे हैं। आज सारा देश राममय हो रहा है इसका श्रेय हमारे संत समाज को जाता है। उन्होंने कहा अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने से देश में सनातन संस्कृति का गौरव स्थापित हुआ है। इसी गौरव को बाबा नीम करौरी ने अपने पूरे जीवन में बना कर रखा और सारी दुनिया के लोगों को श्रीराम के साथ जुडऩे का आव्हान किया।

महान संत नीब करौरी महाराज पुस्तक के लोकापर्ण कार्यक्रम में नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय समाज में संतों का हमेशा से सम्मान होता रहा है। प्राचीन काल में अनेक सिद्ध संत और ऋषि-मुनियों ने सनातन धर्म की शिक्षाओं का समाज में प्रसार किया। बाबा नीम करौरी महाराज के आदर्श और उनकी शिक्षाओं को आज पश्चिम जगत में भी लोग स्वीकार कर रहे हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top