Uttarakhand DIPR
weather

पर्वतीय जिलों में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले चार दिनों में पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यातायात करने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 24अप्रेल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना बताई गई है। 25 अप्रेल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की आशंका जताई है। वहीं 26 अप्रेल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top