Report ring Desk
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 48 साल के भगवंत मान की यह दूसरी शादी होगी। मालूम हो कि इंदरप्रीत कौर के साथ तलाक के बाद भगवंत मान की दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होने जा रही हैं। शादी समारोह की सारी रस्में सीएम आवास पर होंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे।
भगवंत मान का तलाक 6 साल पहले हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे सीरत कौर मान और दिलशान मान भी शामिल हुए थे। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर 2015 में अलग हो गए थे, जिसके बाद दंपति के बच्चे अपनी मां के साथ अमेरिका चले गए, जबकि मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। 2014 में इंद्रप्रीत लोकसभा चुनावों के लिए मान के अभियान की रीढ़ थीं और संगरूर के गांवों में उनके लिए प्रचार करती थीं, जहां से मान पहली बार आप सांसद चुने गये थे।


