Uttarakhand DIPR
president

आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

खबर शेयर करें

देहरादून ।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है।


राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।


इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
विवि की ओर से दीक्षांत समारोह का आयोजन नौ दिसंबर को किया जाएगा। शासन और प्रशासन राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ लेने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रही हैं। वह नौ दिसंबर को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेगी। यहां से विशेष सुरक्षा के साथ दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आएंगी। इस अवसर पर वह छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगी और तीस मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top