देहरादून। सात अप्रैल को प्रदेश के हर सरकारी और अशासकीय विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिभावकों के साथ स्कूल में स्वागत किया जाएगा और प्रवेश से वंचित रह गए बच्चों का नामांकन करवाया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर ब्लॉक में प्रभारी नामित किए गए हैं।
शिक्षा महानिदेशक ने तीनों निदेशकों और सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा है कि सभी विद्यालयों में छात्र, अभिभावक, शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाएं। तीन साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बालवाटिका एक में प्रवेश के लिए खुद आमंत्रण पत्र तैयार कर निकट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले और खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए।







Leave a Comment