Uttarakhand DIPR
Bangaladesh

बांग्लादेश में विमान हादसा, स्कूल के ऊपर गिरा एयरफोर्स का फाइटट जेट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। बांग्लादेश में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। बांग्लादेशी एयरफोर्स का एक फाइटर जेट-7 एक स्कूल के ऊपर गिरकर क्रैश हो गया। विमान कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। प्लेन क्रैश होने के बाद कॉलेज में अफरातफरी मच गई।

उत्तरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उप निदेशक डॉ. बजलुर रहमान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद लगभग 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया जबकि मामूली रूप से घायल 25 लोगों का यहां इलाज चल रहा है। हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर बांग्लादेशी सेना के सदस्य, अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा की आठ गाडय़िां घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top