Uttarakhand DIPR
PADAM

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, धर्मन्द्र समेत 5 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म विभूषण

खबर शेयर करें
पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को पद्मश्री

नई दल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘पद्म पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी है। इस साल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीएस अच्युतानंदन सहित पांच प्रतिष्ठित हस्तियों को देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पांच विशिष्ट हस्तियों को प्रदान किया गया है जिन्होंने कला, साहित्य और सार्वजनिक जीवन में असाधारण योगदान दिया है। मनोरंजन जगत के दिग्गज और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को कला (सिनेमा) के क्षेत्र में उनके शानदार करियर के लिए यह सम्मान मिला है। सार्वजनिक मामलों में उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरां) और केटी थॉमस को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। इनके अलावा शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर वायलिन वादक एन राजम को कला के क्षेत्र में और पी नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिला है।

koshyari

पद्म विभूषण अवॉर्ड 2026

1. धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र
2. के. टी. थॉमस, सार्वजनिक मामले, केरल
3. एन. राजम, कला, उत्तर प्रदेश
4. पी. नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा, केरल
5. वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, केरल

पद्म भूषण अवॉर्ड 2026

6. अलका याग्निक, कला, महाराष्ट्र
7. भगत सिंह कोश्यारी, सार्वजनिक मामले, उत्तराखंड
8. कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, चिकित्सा, तमिलनाडु
9. ममूटी, कला, केरल
10. डॉ. नोरी दत्तात्रेय, चिकित्सा, संयुक्त राज्य अमेरिका
11. पीयूष पांडे (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र
12. एस. के. एम. माइलानंदन, सामाजिक कार्य, तमिलनाडु
13. शतावधानी आर. गणेश, कला, कर्नाटक
14. शिबू सोरेन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, झारखंड
15. उदय कोटक, व्यापार और उद्योग, महाराष्ट्र
16. वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, दिल्ली
17. वेल्लापल्ली नटेसन, सार्वजनिक मामले, केरल
18. विजय अमृतराज, खेल, संयुक्त राज्य अमेरिका

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top