Uttarakhand DIPR
jageshwar

जागेश्वर धाम में 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

खबर शेयर करें

Report ring desk

जागेश्वर(अल्मोड़ा)। सावन माह के तीसरे सोमवार को जागेश्वर धाम के 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जागेश्वर धाम में सोमवार को 40 ऑनलाइन पूजा की गई। जागेश्वर धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत श्रद्धालुओं को मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति नहीं है। भक्त दर्शन कर जलाभिषेक किए बगैर ही लौटे।

वहीं जागेश्वर धाम में भक्तों ने घर बैठे ही ऑनलाइन संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामंत्युजय का जाप, पार्थिव पूजन भी किया। सोमवार को जागेश्वर में 40 ऑनलाइन पूजा हुई।

ज्ञात कोरोना मे कि महामारी के कारण इस बार जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। मेले में दुकानें भी नहीं लगी हैं और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top