Uttarakhand DIPR
marriage e1620360715365

शादी के दिन दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन लिये सात फेरे

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के लाट गांव में दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। दुल्हा, दुल्हन और पंडितों को पीपीई किट पहनाकर शादी कराई गयी। शादी के बाद राजस्थान के बीकानेर से आई बारात बिना दुल्हन के लौट गयी। दुल्हन को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

लाट गांव निवासी विनीता उर्फ विमला लटवाल पुत्री स्व कुंदन सिंह लटवाल की शादी बीकानेर  के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को राजस्थान से अल्मोड़ा बारात भी आ गयी थी। गांव में भी बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। बेस अस्पताल से फोन आया कि दुल्हन कोरोना पाजिटिव है। यह खबर सुनकर शादी के घर में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। तय समय पर ही विवाह संपन्न कराने का रास्ता निकालने की कोशिश की गयी। तय हुआ कि दूल्हा-दुल्हन और  पंडितों को पीपीई किट उपलब्ध कराकर विवाह संपन्न करा लिया जाय।

पीपीई किट पहनकर शादी के अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पीपीई किट में ही जयमाला हुई और सात फेरे लिये गए। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन को घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है। दुल्हा अल्मोड़ा जिले में ग्राम पालमपुर (देघाट) का मूल निवासी है लेकिन उसका परिवार राजस्थान के बिकानेर में रहता है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top