Uttarakhand DIPR
UK

अधिकारियों ने समय पर नहीं ली प्रश्नपत्रों की साफ्ट कापी, अब बदलनी पड़ रही है अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि

खबर शेयर करें

नैनीताल। मुख्य शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र समय पर नहीं पहुंच पाए, जिस वजह से परीक्षा तिथियों में बदलाव करना पड़ा है। आरोप है कि अफसरों ने निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई गई प्रश्ïनपत्रोंं की साफ्ट कापी समय पर प्राप्त नहीं की। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसे लापरवाही मानते हुए दोनों सीईओ से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए एससीईआरटी की ओर से प्रश्ïन पत्र की साफ्ट कापी हर साल तैयार की जाती है। इस बार 17 अक्टूबर से परीक्षाएं होनी थी, जिसके लिए साफ्ट कापी तैयार की गई थी। नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के सीईओ द्वारा 8 अक्टूबर तक देहरादून से साफ्ट कापी प्राप्त ही नहीं की गई। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालयों से साफ्ट कॉपियों का प्रिंट निकालकर विद्यालयों को भेजा जाता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसमें लापरवाही मानते हुए 17 व 18 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर अब इसे 10 व 11 नवम्बर को करने के आदेश जारी किए हैं। अन्य परीक्षाएं समय सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। माध्यम शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षा समय पर करना व प्रश्ïन पत्र स्कूलों में समय पर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top