Uttarakhand DIPR
Tata jpg

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। टाटा ट्रस्ट ने नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। टाटा ट्रस्ट एक परोपकारी संगठन है जो टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस का मालिक है। शुक्रवार को हुई टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड बैठक में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रशंसित समूह में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रतन टाटा का बुधवार को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।

टाटा संस का स्वामित्व मुख्य रूप से टाटा ट्रस्ट के पास है, जिसकी कंपनी में 65.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अतिरिक्त टाटा समूह की कई कंपनियों के पास टाटा संस की 12.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि मिस्त्री परिवार के पास 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और गैर कार्यकारी निदेशक नोएल एन. टाटा लगभग चार दशकों से टाटा समूह का अभिन्न अंग रहे हैं। वह नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के पुत्र हैं। टाटा इंटरनेशनल में अपनी भूमिका के अलावा वह सर रतन टाटा ट्रस्ट बोर्ड और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में कार्य करते हैं।

नोएल टाटा समूह में कई प्रमुख पदों पर हैं, जिनमें ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी शामिल हैं। वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी सबसे हालिया कार्यकारी भूमिका टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में थी।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top