Uttarakhand DIPR
Nitin

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

खबर शेयर करें
बिहार सरकार में हैं मंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में नितिन नबीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं।

यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व ढांचे में बदलाव कर रही है। मौजूदा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी 2020 में नियुक्त हुए थे और उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों सहित कई महत्वपूर्ण मौकों पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल में एक्सटेंशन दिया गया था।

कौन हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बिहार के एक अनुभवी बीजेपी नेता हैं। पटना में जन्मे नितिन नबीन दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं, जो स्वयं एक अनुभवी बीजेपी नेता और पूर्व विधायक थे। अपने पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय चुनावी राजनीति में कदम रखा। नितिन नबीन 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद से लगातार चार बार विधायक चुने गए हैं। वह राज्य में पार्टी के सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वालों में से एक माने जाते हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में उन्होंने बांकीपुर से शानदार जीत हासिल की थी जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

संगठन में भी संभाल चुकके हैं बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन का कद संगठन में भी बड़ा है। इस बात का सबूत उन्हें अलग-अलग समय पर मिलने वाली जिम्मेदारी है। 2008 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बनाया गया। वर्ष 2010 से 2013 के बीच नितिन भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री बने। वर्ष 2013 में वह आईवीएलपी कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिन की अमेरिकी यात्रा पर गए। वर्ष 2016 से 2019 तक भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2019 ममें सिक्ïिकम के लोकससभा -विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे। 2021 से 2024 के बीच छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी रहे। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ प्रभारी रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top