press jpg

चैत्र प्रतिपदा पर नव वर्ष का स्वागत और सामूहिक अर्घ्य कार्यक्रम

खबर शेयर करें
संस्कार भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की जाएगी

नई दिल्ली। संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत की ओर से चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर नव वर्ष के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक अघ्र्य का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के साधकों द्वारा गीत- संगीत, नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य को अघ्र्य देकर भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की जाएगी।

दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संस्कार भारती की ओर से इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली के सूरघाट, यमुना तट, वजीराबाद में भारतीय नव वर्ष के स्वागत में आगामी 9 अप्रैल को प्रात: 5:30 बजे इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रशिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी कमलिनी, माननीय जे नंदकुमार राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह तथा विशिष्ट अतिथियों में सांसद मनोज तिवारी, पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा व विधायक ओमप्रकाश शर्मा शामिल होंगेे। देश की विविधता और एकता को उजागर करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों में अभय सोपोरी जी (संतूर वादक), अभिराम परमहंस (ढोल मृदंग), गुंजन झा (गायन) नलिनी कमलिनी शिष्य मंडली (नृत्य) और प्रख्यात चित्रकारों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की लाइव पेंटिंग कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे।

संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि भारतीय नववर्ष हम सबके जीवन में नई आशा और उल्लास लेकर आता है तथा इसकी शुरुआत रचनात्मकता एवं सकारात्मकता के साथ करने की हमारी पुरातन परंपरा रही है। हमारे लिए यह भी प्रसन्नता का विषय है कि भारत के सांस्कृतिक वैभव को संपूर्ण विश्व के समक्ष गौरवशाली ढंग से प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top