हर साल 29 अगस्त का दिन खेल प्रेमियों के लिए खास होता है। आज के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया है। साल 2012 में, भारत सरकार ने भारतीय खेलों में उनके योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम ‘शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को बढ़ावा देने के लिए खेल’ है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सितारगंज के आशीष जोशी ने किया टॉप
हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जैसे सभी खेल-संबंधी पुरस्कार प्रदान करते हैं, ताकि उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने अपने-अपने खेल में देश को गौरवान्वित किया हो।
राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है
आज 29 अगस्त का दिन हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती का प्रतीक है। ध्यानचंद का जन्म 1905 में इलाहाबाद के एक राजपूत परिवार में हुआ था। ध्यानचंद अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए सेना में शामिल हो गए थे। सेना में रहते हुए ही ध्यानचंद ने हॉकी खेलना शुरू किया, हॉकी के जादूगर ने देश को कई सम्मान दिलाए और वह 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने 22 साल के करियर में 400 से ज्यादा गोल किए।
यह भी पढ़ें: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
ध्यानचंद ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक फ़ाइनल में तीन गोल करके टीम का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने जर्मनी के खिलाफ 8-1 से जीत हासिल की।यह खेल ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत की हॉकी उपलब्धियों की ऊंचाई को दर्शाता है।







Leave a Comment