Uttarakhand DIPR
Kwarab

छह दिन से बाधित है नेशनल हाईवे क्वारब, यात्री परेशान, जल्द खोलने के चल रहे हैं प्रयास

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नेशनल हाईवे अल्मोड़ा-हल्द्वानी पर क्वारब में लगातार कई महीनों से दरक रही पहाड़ी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। अल्मोड़ा-बागेश्वर, पिथौरागढ़ को आने-जाने वाले यात्रियों को यहां पर हर रोज घंटों इंतजार करना पड़ रहा है या फिर दूसरे मार्गो से अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ता है जिससे वैकल्पिक मार्गों से उनका समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही किराया भी ज्यादा देना पड़ता है। अब यह मार्ग पिछले छह दिन से बंद पड़ा है जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीते शुक्रवार शाम को सडक़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समां गया था जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। तब से छह दिन बीत गए लेकिन यह मार्ग वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। बुधवार को भी यह मार्ग बाधित रहा जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्ïकतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग रानीखेत से होकर जाना पड़ता है जिससे उनका समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही किराया भी ज्यादा देना पड़ता है।

मालूम हो कि कई महीनों से क्ïवारब में पहाड़ी के लगातार दरकरने की वजह से बार बार यातायात बाधित हो रहा है। नेशनल हाइवे के ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि दो पॉकलैंड मशीनों से मार्ग को दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top