Uttarakhand DIPR
Nanda

अल्मोड़ा मे नन्दा देवी मेला 28 से, मुख्यमंत्री करेंगे मेले का शुभारंभ

खबर शेयर करें
तीन सितम्बर को मां नन्दा-सुनन्दा की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा समापन

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नन्दा देवी मेले को लेकर मेला समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति ने मेला कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और मां नन्दा-सुनन्दा का पोस्टर भी जारी किया।
मेला समिति ने बताया कि इस बार नन्दा देवी मेला 28 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। 27 अगस्त से विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत भी होगी और 28 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का शुभारंभ करेंगे। तीन सितंबर को मां नन्दा-सुनन्दा की भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का समापन होगा।

समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि इस बार मेले को और भी भव्य स्वरूप देने की तैयारियां चल रही हैं। मेले में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसमें प्रदेशभर से कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए नगर निगम प्रशासन और विभिन्न संगठनों का सहयोग मिल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top