Uttarakhand DIPR
murder 1

देहरादून में सामूहिक हत्याकांड, परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतारा

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। सोमवार सुबह परिवार के पांच सदस्यों की हत्या से देहरादून दहल गया। डोईवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी। 

आरोपी महेश तिवारी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। रानीपोखरी नागा घेर में उसका अपना मकान है। वह यहां कई सालों से रह रहा है। पंडिताई का काम करता है। हत्या की वजह पता नहीं चल पायी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

murder 2
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित महेश वारदात को अंजाम देने से पहले पूजा पाठ भी की और इसके बाद खूनी तांडव मचा दिया। 

आरोपित की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी, वहीं उसकी एक बेटी भी दिव्यांग थी। आरोपित का एक भाई ऋषिकेश में रहता है। जिसे घटना की सूचना दी जा चुकी है।

मृतकों के नाम बीतन देवी उम्र 75 वर्ष माता, नीतू देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी, अपर्णा उम्र 13 वर्ष पुत्री, स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री और अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top