Uttarakhand DIPR
Himilayan fig

मन की बात प्रधानमंत्री मोदी ने किया बेड़ू का जिक्र, स्वास्थ्य के लिए बताया संजीवनी

खबर शेयर करें

Report ring desk

रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड के पहाड़ी फल बेड़ू   (Himalayan fig) का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू  (Himalayan fig) का जिक्र किया। कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। बेडू खाने से कब्ज, तंत्रिका विकार, जिगर की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पीएम मोदी की मन की बात में जिक्र आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान से फोन पर बात कर इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रशासन एवं जिले की जनता को बधाई दी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top