Uttarakhand DIPR
leopard

आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया गुलदार

टिहरी। आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। घर से कुछ दूरी पर झाड़ियां में बच्ची का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद आंगन में खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक के लिए गई थी।

शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रहे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।

शाम छह के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा मिला। पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। उसके पिता होटल में नौकरी करते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है। वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top