leopard e1663476090494

मां की आंखों के सामने तेंदुए ने चार वर्षीय बच्चे को मार डाला

खबर शेयर करें

Report ring desk

नानकमत्ता। मां के आंखों के सामने चार वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने मार डाला। मां और अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। बच्चे के गले में दांत लगे थे। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार शाम करीब पांच बजे ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी।
इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए को देख मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top