Uttarakhand DIPR
00 1

कबाड़ी के गोदाम में रखे सिलेंडर में रिसाव, जहरीली गैस से लोग बेहोश

खबर शेयर करें

Report ring Desk
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर के रिसाव होने से आसपास के लोग चपेट में आ गए और लोग बेहोश होने लगे। इसकी सूचना पर एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीमें भी जहरीली गैस की चपेट में आ गई। एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत करीब दो दर्जन से भी अधिक लोग बेहोश हो गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि सिलेंडर में कौन सी गैस थी। सिलेंडर से रिसाव हुई गैस का पता लगाने के लिए केमिस्टों की भी मदद ली जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top