20210307 090743 compress95

महेंद्र को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

गंगोलीहाट। सिमलकोट गांव निवासी असम राइफल्स के जवान महेंद्र सिंह मेहता का लंबे उपचार के बाद निधन हो गया है। शनिवार को मृतक जवान का शव उनके पैतृक गांव लाया गया। रामेश्वर घाट पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सिमलकोट निवासी 36 वर्षीय महेंद्र सिंह मेहता पुत्र बहादुर सिंह मेहता 15 असम राइफल्स इंफाल में तैनात थे। पिछले साल 28 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उनका पैर फिसल गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। इंफाल में ही सेना के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

चार मार्च को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका शव हेलीकॉप्टर से देहरादून लाया गया। देहरादून से शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया। जवान का शव घर पहुंचते परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध मां भागुली देवी व पत्नी ममता मेहता बेसुध हो गए। तहसीलदार दिनेश कुटोला व राजस्व उपनिरीक्षक विजय शाह ने जवान के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंत्येष्टि रामेश्वर घाट में की गयी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top