Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 01 at 18.04.50

सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर लांस नायक विकास शहीद

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गणकोट के सुकोली गांव निवासी 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हो गए। वह गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, सुकोली निवासी 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आकर शहीद हो गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए। शहीद सैनिक के परिवार में पत्नी प्रीति, 8 माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी हैं। जानकारी के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है। वहां से पार्थिव शरीर एबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top