नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ïली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी दी है।
शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे। हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोडक़र चले गए… मैं आज शून्य हो गया हूं।’ शिबू सोरेन लंबे समय से नियमित रूप से अस्पताल में इलाज करा रहे थे।


Leave a Comment