Report ring desk
हल्द्वानी। तीन साल पहले नगर निगम का परिसीमन होने पर जीतपुर नेगी कॉलोनी क्षेत्र के 300 परिवार गांव से बाहर तो हो गए। लेकिन वनभूमि विवाद की वजह से नगर निगम का हिस्सा भी नहीं बन सके थे। अब शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने मंगलवार को क्षेत्र में पहुंच अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि इलाके को नगर निगम में शामिल किया जाए।
साल 2018 में नगर निगम का परिसीमन कर कई गांवों में इसमें जोड़ा गया था। जीतपुर नेगी गांव व कॉलोनी का क्षेत्र तब बैड़ापोखरा ग्राम पंचायत का हिस्सा था। लेकिन परिसीमन के इलाके को छोड़ दिया गया। वन विभाग ने तब इस जमीन को फॉरेस्ट लैंड बताते हुए आपत्ति जता दी थी। पिछले तीन साल से लोग खुद को निगम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इसके लिए धरना.प्रदर्शन तक किए गए।

मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत जीतपुर नगी पहुंचे और समस्याएं सुनी। इसके बाद राजस्व विभाग, नगर निगम, ग्राम्य विकास व वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण व सर्वे कर जीतपुर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेयर डा जोगेंद्र रौतेला, नगर आयुक्त डा सीएस मर्तोलिया, एसडीएम विवेक राय, एसडीओ ध्रुव मर्तोलिया, तहसीलदार नितेश डागर, बीडीओ डा निर्मला जोशी, सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चैहान आदि मौजूद थे।

