Ridhima Pandey

जागेश्वर की 13 साल की रिद्धिमा दुनिया की सौ प्रभावशाली महिलाओं की सूची में

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। 13 साल की रिद्धिमा पांडे को बीबीसी द्वारा जारी दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में स्थान मिला है। रिद्धिमा पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्होंने 2017 में नौ साल की उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम न उठाने पर भारत सरकार के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दायर की थी। रिद्धिमा का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के नैनी जागेश्वर का रहने वाला है। हाल वह परिवार के साथ हरिद्वार में रहती हैं।

Ridhima Pandey

बीबीसी द्वारा हर साल दुनिया की सौ ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाता जो विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हों। रिद्धिमा वर्ष 2019 में रिद्धिमा ग्रेटा थनबर्ग के साथ उन 16 बच्चों में शामिल थी जिन्होंने अपने वादे के अनुसार पर्यावरण के लिए पर्याप्त काम न करके बच्चों के अधिकारों का हनन करने पर 5 देशों के खिलाफ याचिका दायर की । रिद्धिमा के पिता दिनेश चंद्र पांडे वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया नाम के एक एनजीओ में काम करते हैं और मां विनीता पांडे वन विभाग में काम करती हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top