Uttarakhand DIPR
LATEST NEWS
Nife

मामूली विवाद में भाई बहन पर चाकू से किया वार, दोनों की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर इलाके में बदमाशों ने भाई- बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने मामूली से विवाद में युवक को 6 बार चाकू से गोद डाला। यही नहीं चीख पुकार सुनकर बचाने आई बहन को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहनों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त युवक आयान तिरुपति कालोनी का रहने वाला है। आयान का भाई घर पर ही सिलाई सेंटर चलाता है। उसके भाई ने सिलाई सेंटर के बाहर शोर मचा रहे युवकों को वहां से हटने को कहा। इसी पर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने आयान के भाई पर छह बार चाकू से वार कर दिया। तभी बहन अपने भाई को बचाने आई तो उन्होंने उसके हाथ में भी चाकू मार दिया। दोनों घायल भाई बहनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top