रुद्रपुर । मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात विवाद के बाद एक युवकघर पर चुन्नी के फंदे पर लटक गया। फंदा काट कर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला आशीष सैनी (21) मां और छोटे भाई के साथ भूरारानी में किराये के कमरे में रहता था। पिता के मनोज सैनी आंध्र प्रदेश में काम करते हैं। मंगलवार को आशीष घर में अकेला था। मां गेहूं काटने गई थी। इस बीच, परिजनों को पता चला कि आशीष कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका है, परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि आशीष का क्षेत्र की एक युवती के साथ छह महीने से प्रेम प्रसंग था। दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी। दोनों का एक-दूसरे के घरों में आना-जाना था। उनका कहना है कि आशीष ने मंगेतर को किसी अन्य लड़के से बात करते देखा था। इस बात पर दोनों में विवाद चल रहा था। घटना से पहले आशीष ने मंगेतर से बात की थी और उससे अनबन के बाद वह फंदे पर लटका मिला।


