Report ring desk
नैनीताल। नैनीताल घूमने आए नवदंपती में कहासुनी ने ट्रिप का मजा ही किरकिरा कर दिया। बात इस हद तक बढ़ी कि युवक पत्नी को मालरोड में छोड़कर चला गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल घूमने आए थे। उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी।
कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो महिला ने 112 के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल आई थी । इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।


Leave a Comment