tiger e1621224260906

आठ साल की बच्ची को गुलदार ने मारा

नई टिहरी। प्रताप नगर ब्लॉक के देवल गांव में गुलदार ने आठ साल की बच्ची को मार डाला। इसके बाद से गांव में दहशत का मौहाल है।

देवल गांव निवासी प्रकाश नौटियाल की आठ साल की बेटी पूजा सोमवार शाम खेलने के लिए गयी थी। बताया जाता है कि सवा सात बजे के करीब वह अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में अपने साथियों से वह पीछे रह गई। काफी देर बाद भी पूजा घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने आस पड़ोस में पूछताछ की। उसका पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। गांव के पास ही पूजा का अधखाया शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top