leopard e1663476090494

क्रिकेट खेलकर घर को जा रहे किशोर को गुलदार ने मारा

खबर शेयर करें

देवप्रयाग। देवप्रयाग में गुरुवार शाम क्रिकेट खेलकर घर को जा रहे किशोर को गुलदार ने मार दिया। कई घंटे की खोजबीन के बाद किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विकासखंड देवप्रयाग के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आज अवकाश किया गया है।

जानकारी के अनुसार देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा 17 वर्षीय अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तो घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कई घंटों तक खोजबीन की लेकिन किशोर का कुछ पता न चल पाया।

देर रात टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था। बताया जाता है कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है। आक्रोशित लोगो ने पिंजरे में कैद किए गए गुलादर को मौके पर शूट किए जाने की मांग करते हुए जबरदस्त हंगामा किया। जिसमें एक व्यक्ति गुलदार को ले जा रहे वाहन के सामने लेट गया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top