Uttarakhand DIPR
drawn

नदी के उफान में बहे दो युवक, एक का शव बरामद

खबर शेयर करें

Report ring desk

गरमपानी। कोसी में नहाने के दौरान दो युवक बह गए। घटनास्थल से करीब चार किमी दूरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

रविवार को भवाली से राजस्थान निवासी रवि कुमार ( 25 ) और खुर्द तहसील ग्वालदम निवासी संजय पांडे( 21) अपने कुछ साथियों के साथ रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र पहुंचे। खाना खाने के बाद दोनों कोसी नदी के किनारे नहाने लगे।

देखते ही देखते दोनों कोसी में बहने लगे। दोनों युवकों डूबते देख साथियों की भी चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तथा डूबे युवक की खोजबीन शुरू की गई। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बढेरी क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top