Uttarakhand DIPR
Photo2 1

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण का आयोजन

खबर शेयर करें

देहरादून। सीएचसी रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक प्रताप सिंह रावत के मार्गदर्शन में रानीपोखरी जाखन नदी और भोगपुर बनगई नदी के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों और उनके बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।

Photo1 1

स्वास्थ्य जांच परीक्षण में स्वास्थ्य स्वच्छता समिति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में सीएचसी रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक प्रताप सिंह रावत के मार्गदर्शन में रानी पोखरी के आरसी बहुगुणा फार्मासिस्ट, लोकेश चमोली फार्मासिस्ट, एएनएम रमा भट्ट, सीएचओ रेनू रौथाण, आशा फैसिलिटेटर रेनू नेगी, आशा कार्यकर्ता विजय लक्ष्मी, ममता रावत, रेखा देवी, रेखा रावत, वार्ड ब्वाय जितेन्द्र, अनिल ने इस नि:शुल्क कैंप में अपना योगदान दिया।

इस मौके पर डीएलओ आनन्द सिंह कांडली, वन निगम ब्रह्मदेव यादव, मनोरंजन बर्थवाल, डीएस तरमीन भी मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top