हल्द्वानी। बेस अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस सेंटर में बीपीएल कार्ड धारक मरीजों को मिलने वाली निशुल्क डायलिसिस सेवा बंद कर दी गई है। शासन और नई संचालन कंपनी के बीच हुए करार के बाद ऐसा किया गया है।
नई कंपनी का कहना है कि केवल आयुष्मान कार्ड धारकों की निशुल्क डायलिसिस का करार हुआ है। शासन ने कुछ समय पहले एक नई निजी कंपनी के साथ डायलिसिस सेंटर चलाने का समझौता किया है। यह कंपनी केवल आयुष्मान कार्ड धारकों का ही निशुल्क डायलिसिस कर रही है। कंपनी ने सेंटर के बाहर बोर्ड भी लगा दिया है कि बीपीएल मरीजों का निशुल्क डायलिसिस नहीं होगा। जबकि पूर्व में सेंटर का संचालन करने वाली कंपनी रोज 10 से अधिक बीपीएल कार्ड धारक मरीजों का निशुल्क डायलिसिस करती थी।







Leave a Comment