Uttarakhand DIPR
death e1663843731651

अंगीठी के धुएं से चार साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर

खबर शेयर करें

नई टिहरी। कोटीकॉलोनी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में अंगीठी के धुएं से चार साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे सीआईएसएफ में कॉस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार कोटीकॉलोनी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में रहता है। गणेश पालवे अस्वस्थ होने के कारण उपचार के लिए देहरादून गए हुए थे। 16 जनवरी की शाम ठंड से बचने के लिए उनकी पत्नी मोनिका गणेश पालवे (37) ने कमरे में अंगीठी जलाई। रात के समय अंगीठी कमरे के अंदर ही रख दी। अगली सुबह उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, तीन की मौत, चार घायल
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे। कमरे में बिस्तर पर मोनिका पालवे और उनकी चार साल की बेटी आर्य गणेश बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची आर्य गणेश पालवे को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top