Report ring desk
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ( BJP former state president)और पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री ( former Parvtiy Development Minister) पूरन चंद्र शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने हल्द्वानी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर पार्टी में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
पूरन चंद्र शर्मा करीब 77 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा का अंतिम संस्कार 27 सितम्बर को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर किया जाएगा। शर्मा मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे। वह राज्य गठन से पहले उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे। वहीं, उत्तराखंड में खंडूरी सरकार में भी मंडी परिषद के अध्यक्ष रहे थे। उनके छोटे भाई कैलाश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और अल्मोड़ा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।


