Harish Rawat

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ईडी की कार्रवाई पर लिया फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। हरीश रावत ने पूर्व ओएसडी और पीए चंदन सिंह जीना पर ईडी की कार्रवाई के बाद इस्तीफा दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जीना पर जो कार्रवाई हुई है उस तथ्य का खुलासा आने वाले समय में होगा। उन्होंने कहा कि जीना एक सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इस तरीके की कोई भी गलती उन्होंने की है, उसके प्रमाण हैं तो उनके इस तथाकथित दुस्साहसिक कृत्य के लिए मैं लज्जित हूँ। यूकेएसएसएससी वीपीडीओ एग्जाम 2016 में हुई गड़बडिय़ों के मामले में ईडी ने उत्तराखण्ड के पूर्व हरीश रावत के ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापा मारकर कैश, सोने के सिक्के, चेन और महंगी घडिय़ां बरामद की थी। इसके बाद रावत ने इस्तीफा देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस आरोप पर बिल्कुल विश्वास नहीं है। हरीश रावत ने लिखा कि उत्तराखंड के चुनाव में भारी स्टेक्स हैं। मुझसे जब भी कोई व्यक्ति पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं? तो मैं हंसी में उनसे कहता था कि भई चुनाव तब होंगे, जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी। यदि अभी नहीं आई है तो इसका अर्थ है कि चुनाव अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही होंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हरीश रावत के किसी भी कृत्य से यदि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी आती है, तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहूँगा। इसलिए मैंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य पदों से इस्तीफा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि नियुक्तियों और परीक्षाओं में गड़बड़ी हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यदि मुझसे जाने-अंजाने में भी कोई ऐसा कृत्य हुआ है, जिससे हमारे राज्य के नौजवानों के भविष्य पर दुष्प्रभाव पड़ा है, तो उसके लिए मैं अपने को प्रताडऩा का पात्र मानता हूं। हरीश रावत ने कहा कि मैं राज्य के लोगों से इस चूक के लिए क्षमा चाहता हूं। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से एक अपील भी करना चाहता हूं कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की की नियुक्तियों के मामले में हस्तक्षेप करने की मेरी संलिप्तता के कोई प्रमाण उनके पास हों, तो वो उन प्रमाणों को सीबीआईए ईडी या राज्य पुलिस को जरूर उपलब्ध करवाएं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top