accident e1664890666390

नशे में धुत्त अधिकारी ने कार से बालिकाओं पर मार दी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तरायणी मेले से घर लौट रही तीन किशोरियों को नशे में धुत्त एक अधिकारी ने अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई जबकि दो अन्य किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।तीनों बालिकााएं कोटाबाग क्षेत्र में लगे उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार माही बोरा(14), कनक बोहरा (17) और ममता भंडारी (15) मेले से लौट रही थी। तभी नशे में धुत अधिकारी ने तीनों बालिकाओं पर कार से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचा पुल निवासी वाहन चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। गंभीर घायल बालिकाओं को हल्द्वानी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कनक और ममता का इलाज चल रहा है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top