Uttarakhand DIPR
Chardham

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, अब तक 5 लाख 46 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

खबर शेयर करें

देहरादून। 19 अप्रैल से शुरु हुई चारधाम यात्रा में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। यात्रा के आरंभिक चरण से ही चारधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक मई तक पांच लाख 46 हजार भक्तों ने चारधाम के दर्शन किए है।

यमुनोत्री में अभी तक 80 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए हैँ। शुक्रवार एक मई को 8 हजार से ज्यादा भक्त यमुनोत्री धाम पहुंचे। इसी तरह गंगोत्री में 80 हजार 299 भक्तों ने दर्शन किए। शुक्रवार को सात हजार 800 के करीब भक्त गंगोत्री धाम पहुंचे थे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। यहां कल एक मई तक दो लाख 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। शुक्रवार को 17 हजार से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंचे। अभी तक चारोंधाम में सबसे ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम ही पहुंचे हैं।

वहीं बदरीनाथ धाम अभी तक एक लाख 24 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान बदरी-विशाल के दर्शन किए। शुक्रवार को 16 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top