malba

आफत की बारिश: अब रामगढ़ में गिरा मकान, नौ लोगों की गई जान

Report ring desk 

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के एक गांव में मकान जमींदोज होने से नौ लोगों के मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार धारी तहसील के चौखुटा गांव में भूस्खलन की चपेट में आए मकान में एक ही परिवार के छह लोगों की दबकर मौत हो गई। कुमाऊं में फिलहाल 24 लोगों के मौत की खबर है। 

मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया गांव में मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कमरे में 10 मजदूर सो रहे थे जिसमें से एक तो उठकर बाहर कूद गया। जिसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वहीं नौ मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

वहीं रामनगर के एक रिसॉर्ट में पानी घुस गया है। रिसॉर्ट के अंदर करीब सौ लोगों के फंसे होने का अनुमान है। भीमताल में मकान ढहने से एक बच्चा मलबे में दबे होने की सूचना मिली है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खीनापानी क्षेत्र में मलबे में दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। राज्य में पिछले 50 घंटे से लगातार हो रही बारिश से दर्जनों लोग अपनी जवान गंवा बैठे हैं। वहीं नैनीताल का देश-दुनिया से सम्पर्क कट गया है। नैनीताल झील का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर करीब सौ मीटर का संटिंग नेक गौला नदी में बह गया। जलभराव के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top