death

वाहन से लटका मिला युवक का शव, मौत से पहले वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस में डाला

खबर शेयर करें

बागेश्वर। शनिवार की रात को तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटका दिया। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उसने यह वीडियो व्हाट्सएप के स्टेटस में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई। राजस्व उप निरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

मृतक ने मौत से पहले वीडियो बनाया है। व्हाट्सएप स्टेटस में डाले वीडियो में गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए मृतक कह रहा है कि मेरी मौत के लिए यह लोग जिम्मेदार रहेंगे। इन लोगों ने उसके (मृतक) सिर पर शीशे फोड़ रखे हैं। मुझे (मृतक) कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की है। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top