Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 10 01 at 20.53.14 jpeg

56 साल बाद बर्फ में दबा मिला वायु सेना के जवान का पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित फतेहपुर गांव निवासी वायु सेना के जवान मलखान सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में बर्फ के नीचे मिला है। मंगलवार को सेना के जवानों ने गांव पहुंचकर मलखान सिंह के भाई को यह जानकारी दी। पार्थिव शरीर के पास मिले वाउचर से पहचान हुई है। बताया कि सर्च अभियान के दौरान पार्थिव शरीर मिला है, जो तीन अक्तूबर को गांव पहुंचेगा।

नौता थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र रामदिया वायु सेना में कार्यरत थे। 7 फरवरी 1968 को वायु सेना के एक विमान ने चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ान भरी, जिसमें 100 से अधिक जवान सवार थे। विमान में फतेहपुर निवासी 23 वर्षीय मलखान सिंह भी अपने साथियों के साथ जा रहे थे। विमान हिमाचल के सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में पहुंचा तो मौसम खराब होने के कारण वह क्रैश हो गया। इसमें मलखान सिंह समेत सभी जवान बलिदान हो गए थे, लेकिन बर्फीले पहाड़ होने के कारण किसी का पार्थिव शरीर नहीं मिला था।

करीब 56 साल बाद मंगलवार को भारतीय सेना के जवान फतेहपुर गांव में मलखान सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने मलखान सिंह के भाई इसमपाल सिंह से मुलाकात की और बताया कि मलखान सिंह का पार्थिव शरीर सर्च अभियान के दौरान मिल गया है। इसमपाल सिंह ने सहारनपुर में रह रहे अपने भाई के पोते गौतम व मनीष को उनके दादा का पार्थिव शरीर मिलने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पोते व पोती भी अपने परिवार समेत गांव में आ गए।

मलखान सिंह के परिवार में उनकी पत्नी शीला देवी और इकलौते बेटे रामप्रसाद की मौत हो चुकी है। अब उनके परिवार में पोते गौतम, मनीष और पोती सोनिया, मोनिका और सीमा हैं। गौतम और मनीष सहारनपुर में ऑटो चलाते हैं। 

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top