रुड़की। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में पंत कों काफी चोटें आई हैं। यह हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुआ। हादसे में पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि कार की खिड़की तोड़कर वे बाहर निकले। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। फिलहाल पंत को मैक्ïस देहरादून रैपर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वहां के लोगों ने इसकी सूचना 108 को दी और ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भर्ती किया गया था।