Uttarakhand DIPR
Accident jpg

खाई में गिरने से कार में लगी आग, दंपति और एक बेटे की मौत, दूसरा घायल

खबर शेयर करें

चमोली। भाई दूज के दिन उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा हो गया।यहां गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार खाई में गिर गई, दुर्घटनाग्रस्त होते ही कार में आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। दूसरा बेटा गंभीर घायल है।
जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे। उनका परिवार देहरादून में रहता था। वह पत्नी अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी (25 )के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। परिवार यहां से वापस लौट रहा था।

इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।  

अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके  मिलने आई थी। लेकिन लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top